महिला आरक्षी कार्यालय में मृत पाई गई, ‘सुसाइड’ नोट में वरिष्ठों पर उत्पीड़न का लगाया आरोप 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

समस्तीपुर (बिहार)। बिहार के समस्तीपुर जिले में 30 वर्षीय महिला आरक्षी अपने कार्यालय में मृत पाई गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अर्चना कुमारी पुलिस मुख्यालय में तैनात थी। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) (मुख्यालय) अमित कुमार ने बताया कि महिला के पति सुमन कुमार भी एक पुलिस आरक्षी हैं और उन्हें कर्तव्य में कथित लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें - SC को NJDG से जोड़े जाने की घोषणा पर PM ने की  CJI D Y चंद्रचूड़ की सराहना 

पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें अर्चना ने आरोप लगाया है कि उसे और उसके पति को उनके वरिष्ठों परेशान कर रहे थे। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा, ‘‘घटना बुधवार रात करीब 10 बजे हुई जब अर्चना कार्यालय में ड्यूटी पर थीं।

अन्य अधिकारियों ने जब उनके शव को छत से फंदे से लटका देखा तो उन्होंने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। अर्चना को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।’’ उन्होंने कहा कि उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - सुधीर चौधरी पर FIR, आजतक चैनल पर गलत खबर चलाने का आरोप

संबंधित समाचार