अमरोहा : हेपिटाइटिस-सी से पीड़ित पुलिसकर्मी की मौत
अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। हेपेटाइटिस-सी से पीड़ित पुलिसकर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई। दिन से उसका उपचार मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोंसाई निवासी विक्रांत पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर एटा जिले में तैनात थे। कुछ दिन से वह हेपेटाइटिस-सी से पीड़ित थे।
दो दिन से मेरठ के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। बुधवार की रात उपचार के दौरान सिपाही की मौत हो गई। चिकित्साधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह ने भी सिपाही की मौत हेपेटाइटिस-सी से होने की पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा : अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत, महिला घायल
