रामपुर : बहू ने ससुरालियों से की पति की शिकायत, सास बोली- चुप रहना नहीं तो अरबाज जान से मार देगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक महिला का कहना है कि सात साल पहले उसका निकाह बरेली निवासी अरबाज से हुआ था। शादी के एक सप्ताह के बाद ही उसको ससुराल वाले कम दहेज लाने के लिए परेशान कर रहे थे।

आरोप है कि उसका पति बिना मर्जी के उससे शारीरिक संबंध बनाता है। पीड़िता ने जब इस बारे में अपनी सास और ननद से शिकायत की, तो दोनों ने कहा कि चुप रहना नहीं, तो अरबाज जान से मार देगा। आरोप है कि उसका पति अपराधी प्रवृत्ति का है। हाथ में तमंचा लेकर घूमता रहता है। पीड़िता की शिकायत पर गंज पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें : रामपुर : आयकर विभाग के घुमावदार सवालों से बढ़ती जा रहीं आजम की धड़कनें, 53 घंटे से अभिलेखों की जांच जारी

संबंधित समाचार