बरेली: दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, पति और बेटा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बाइक से दंपति और बेटे के साथ घर लौट रहे बाइक सवार को तेज गति से जा रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें युवक, उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें नजदीकी प्रार्थमिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना भुता के कुआ टांडा निवासी सुरेश पाल अपनी 45 वर्षीय पत्नी उर्मिला के साथ साले के बेटे के जन्मदिन के अवसर पर अपनी ससुराल करनपुर चक बीसलपुर गए थे। आज सुबह पत्नी उर्मिला व 11 वर्षीय बेटे आशीष के साथ वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह कंजा चकरपुर पहुंचे। उनकी बाइक को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे तीन लोग घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें सीएससी भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरो ने उर्मिला देवी को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- बरेली: ट्रक पर उतरा 11 हजार की हाईटेंशन लाइन का करंट, चालक की मौत

संबंधित समाचार