अफगानिस्तान: तालिबानी हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। अफगानिस्तान के कुंदुज शहर में शिनवारी चेकप्वाइंट पर शनिवार को हुए तालिबानी हमले में कम से कम पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। कुंदुज पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता हिजरतुल्ला अकबरी ने बताया कि इस हमले में अफगानिस्तान के नेशनल पुलिस विभाग के तीन और दो स्थानीय पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और कानून प्रवर्तन …

काबुल। अफगानिस्तान के कुंदुज शहर में शिनवारी चेकप्वाइंट पर शनिवार को हुए तालिबानी हमले में कम से कम पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। कुंदुज पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता हिजरतुल्ला अकबरी ने बताया कि इस हमले में अफगानिस्तान के नेशनल पुलिस विभाग के तीन और दो स्थानीय पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और कानून प्रवर्तन के चार सदस्य घायल हो गए।

इस हमले में एक टैंक भी नष्ट हो गया। तालिबान ने इस हमले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अकबरी के मुताबिक अफगानी सेना ने चेकप्वाइंट पर फिर से काबू पा लिया है।

संबंधित समाचार