World's Oldest Person Dies : नहीं रही दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला, 129 वर्ष की उम्र में निधन

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला कोकू इस्तांबुलोवा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने 129 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके पोते इलियास अबुबकारोव ने उनकी मौत होने की पुष्टि की। कोकू इस्तांबुलोवा के नाम दुनिया की सबसे अधिक उम्रदराज महिला होने का रूसी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का खिताब था। कोकू इस्तामबुलोवा को लगता था कि उनके जीवन-जीवन नहीं, बल्कि भगवान की तरफ से दी गई कोई सजा है।

Image


कोकू इस्तांबुलोवा के पांच पोते-पोतियां और 16 परपोते-पोतियां बचे हैं। एक मुस्लिम जिसका जन्म अंतिम जार निकोलस द्वितीय के राज्याभिषेक से पहले हुआ था। रूसी पासपोर्ट के अनुसार, वह सोवियत संघ में एक पीढ़ी तक जीवित रही। उनकी जन्मतिथि 1 जून 1889 होने का दावा किया गया था, जब महारानी विक्टोरिया ब्रिटेन में सिंहासन पर थीं।

उनके पोते इलियास अबुबकारोव ने कहा कि  जिस दिन उनकी मृत्यु हुई, उस दिन उन्होंने हमेशा की तरह रात का खाना खाया। वह खूब हंस-बोल रही थीं, मगर फिर अचानक अस्वस्थ महसूस करने लगीं। सीने में दर्द की शिकायत की। परिवार ने डॉक्टर को बुलाया तो रक्तचाप कम हो जाने का पता चला। इंजेक्शन लगाए गए, लेकिन जिंदगी बचाई नहीं जा सकी। उन्हें उनके गृह गांव ब्रैटस्को में दफनाया गया है।

ये भी पढ़ें : कौन थीं जाह्नवी कांडुला? जिनकी मौत पर भारतवंशी सांसद कृष्णमूर्ति ने सिएटल पुलिस से किया गंभीरता से जांच करने का आग्रह

संबंधित समाचार