अमरोहा: बुखार से मासूम समेत दो लोगों की मौत, 50 से अधिक लोग बीमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिले में कम नहीं हो रहा बुखार का प्रकोप, मौतों से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

सैदनगली(अमरोहा), अमृत विचार। जनपद में बुखार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के अलग-अलग इलाकों में लोग बुखार की चपेट में आ रहे है। कई लोगों की बुखार से मौत भी हो रही है। अब हसनपुर तहसील के गांव बेगपुर मुंडा में एक मासूम समेत दो लोगों की बुखार से मौत हो गई है। बुखार के चलते हुई मौतों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।

हसनपुर तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले गांव बेगपुर मुंडा निवासी 40 वर्षीय किसान महिपाल की शुक्रवार सुबह बुखार के चलते मौत हो गई। महिपाल के परिजनों ने बताया कि वह पांच दिन से बुखार से पीड़ित थे। उनका कई चिकित्सकों से उपचार कराया गया लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। किसान की मौत से पत्नी सुशीला समेत परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने नम आंखों से किसान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

इसके अलावा गुरुवार की देर रात इसी गांव के ज्ञान सिंह के एक वर्षीय बेटे अंश की बुखार के चलते मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक अंश तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। परिजनों द्वारा उसका उपचार कराया जा रहा था। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। 

ये भी पढ़ें:- संभल: दो महिलाओं के कानों से खींचे कुंडल, फायरिंग कर भागे बदमाश

संबंधित समाचार