भाजपा को लोकसभा चुनाव 2024 में बंपर जीत मिले यही पहला लक्ष्य: आनंद द्विवेदी
मंगल सिंह/ लखनऊ,अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ के नये महानगर अध्यक्ष ने कहा कि लखनऊ महानगर में आनंद द्विवेदी नहीं बल्कि एक-एक कार्यकर्ता भाजपा का नया महानगर अध्यक्ष बना है । वह अपने एक-एक कार्यकर्ताओं के साथ जुटकर पार्टी को बूथस्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए कटिबद्ध हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।भाजपा महानगर अध्यक्ष ने अमृत विचार से बात की।
आत्मविश्वास से भरे नये महानगर अध्यक्ष ने आगामी लोक सभा चुनाव 2024 में लखनऊ संसदीय सीट पर जीत का दावा कर प्राथमिकताएं गिनाई ।उन्होनें कहा कि मेरा पहला लक्ष्य में मिशन 2024 में पार्टी को बंपर जीत मिले। पार्टी ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर जो भरोसा जताया उसके लिए सबसे पहले शीर्ष नेतृत्व का हद्धय से धन्यवाद देना चाहूंगा। नये अध्यक्ष ने अपनी छवि के अनुसार संगठन और कार्यकर्ता का जिक्र करना नहीं भूले। जो पद मुझे मिला है यह सब आप कार्यकर्ताओं को समर्पित है, आप सबका सम्मान है।
आनंद द्विवेदी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश नेतृत्व ने एक समान्य से कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी व सम्मान दिया है इसे कार्यकर्ता, जनता में सदैव सच्चाई, इमानदारी पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। संगठन को आगे बढ़ाना मेरी प्राथमिकता है और इसके लिए जो भी कदम जरूरी होंगे, अवश्य उठाउंगा। केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए पूरा प्रयासरत रहूंगा।
छह फरवरी 1975 को जन्में आनन्द द्विवेदी पिछले 40 वर्षों से संघ से जुड़े हैं। उन्होंने एमएससी व बीएड की शिक्षा प्राप्त की है। वे चार बार भाजपा लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन भी कर चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह,राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा सहित सभी वरिष्ठ जनों और लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।
यह भी पढ़ें:-इलाहाबाद हाईकोर्ट: अब्बास अंसारी के आचार संहिता उल्लंघन मामले में सरकार से जवाब तलब
