Video: कभी देखी है 'मेंढक की खेती'? इस शख्स ने बनाई मेंढकों की सेना, देखकर रह जाएंगे दंग
Video Viral: मेंढ़क को किसानों का दोस्त माना जाता है। क्योंकि फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों को नियंत्रित करने में इनका मुख्य योगदान है। आज के दौर में किसान महंगे कीटनाशकों की जगह मेंढ़क पालन को ही महत्व दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया, जिसमें एक बड़े से टैंक में कई हजारों मेंढक नजर आए, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें- कभी देखी है हंसने वाली मछलियां? Video देख नहीं हटा पाएंगे नज़रें
इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट frog_lover_world पर शेयर किया गया। वीडियो में बड़े-बड़े मोटे मेंढक एक साथ टरटर्राते नजर आए। इसके पास खड़ा शख्स एक बड़ी सी छलनी से एक-एक कर इन मेंढकों को बाहर निकालता नजर आया। शख्स ने जब एक मेंढक को पानी से निकाल कर सुखी जगह पर रखा, तो उसके साइज ने सबको हैरान कर दिया।
https://www.instagram.com/p/CwKwB3aqXn3/?utm_source=ig_web_copy_link
लोगों ने बताई मेंढकों की सेना
कई लोगों ने इसे मेंढक की सेना बताया। एक यूजर ने लिखा कि जिसे बाहर निकाला गया, वो भीड़ में सबसे स्पेशल बन गया। वीडियो के कैप्शन में इसे मेंढकों की सेना बताया गया। वहीं यूजर्स ने बताया कि ये वीडियो फ्रॉग ब्रीडर्स का है, जो मेंढक की खेती करते हैं।
ये भी पढ़ें- ‘प्रोजेक्ट चीता’ के दूसरे वर्ष में चीतों के प्रजनन और चयन की रणनीति पर होगा जोर
