बीजेपी सरकार में बदले की भावना से हो रही कार्रवाई: नरेश उत्तम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी नेता व पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने शनिवार को सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने शिरकत की। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार में बदले की भावना से कार्रवाई हो रही हैं। कहा कि आजम खां देश के बड़े व सीनियर नेता हैं। उन्हें व उनके परिवार को जान-बूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है। 

बता दें कि पूर्व सांसद व समाजवादी पार्टी की नेता अन्नू टंडन ने शहर स्थित एक रिसार्ट में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पूर्व सांसद के साथ सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षकों को शॉल के साथ फूल देकर सम्मानित किया गया। सपा प्रदेश अध्यक्ष कहा कि सन-2024 में हम प्रयास करेंगे कि पूरे प्रदेश में सपा का ही प्रत्याशी खड़ा हो।

उन्होंने आज़म खान पर आईटी की छापेमारी पर कहा कि जब से भाजपाकी सरकार आई है तब से बदले की भावना से कार्यवाही हो रही है। आजम खान कई बार विधायक व सांसद रहने के साथ मंत्री भी रहे। वे देश की जानी-मनी हस्ती हैं। उन्हें और उनके परिवार को जान-बूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है।

कहा की हमारे नेता अखिलेश यादव सभी जातियों व धर्मों का सम्मान करते हैं। किसी पर भी टिप्पणी नहीं करते। उन्होंने दावा किया कि घोसी, खतौली और मैनपुरी में हुई जीत इसका प्रमाण हैं। भाजपा ने जान-बूझकर घोसी में उपचुनाव कराया। उनको इससे अपना मूल्यांकन करना था। चुनाव से भाजपा का पूरा मूल्यांकन हो गया है। जनता ने भाजपा को वहां धूल चटा दी है।

यह भी पढ़ें:-घोसी उपचुनाव में हार एक एक्सीडेंट: केशव प्रसाद मौर्य का दावा- 2024 में जीतेंगे सभी 80 सीट

संबंधित समाचार