आज का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म

आज का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 
1598- नीदरलैंड के नाविकों ने मॉरीशस की खोज की। 
1761- कोसाब्रोमा का युद्ध लड़ा गया।
1778- अमेरिका और भारतीय जनजातियों के बीच पहली संधि (फोर्ट पिट) पर हस्ताक्षर किये गये। 
1828- क्यूशू, जापान में आये भयानक तूफान से लगभग 10,000 लोग मारे गए थे। 
1914- एंड्रयू फिशर तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने। 
1934- तत्कालीन सोवियन रूस लीग ऑफ नेशनंस में शामिल हुआ। 
1941 - न्यूजीलैंड की लेबर पार्टी ने मृत्युदंड समाप्त कर दिया। 
1949 - द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की स्थापना हुई। 
1950 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म। 
1956 - भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन हुआ। 
1956 - ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण हुआ। 
1956 - नॉर्मन बकले ने अपने मोटरबोट में विश्व जल गति रिकॉर्ड को तोड़ा। 
1957 - मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ। 
1974 - बंगलादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए। 
1976 - नासा ने सार्वजनिक रूप से अपने पहले स्पेस शटल का खुलासा किया। 
1988 - दक्षिण कोरिया के सोल में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का आयोजन हुआ। 
2004 - यूरोपीय संसद ने मालदीव पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया। 
2011 - न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क में वॉल स्ट्रीट घेरो आंदोलन की शुरूआत। 
2014 - चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग व्यापार संबंधों में सुधार के लिए भारत यात्रा पर आये। 
2016 - न्यूयॉर्क के चेल्सी में आतंक बम से 29 घायल हुए। 
2017 - पी वी सिंधु कोरिया ओपन सुपर सीरीज़ जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं।

यह भी पढ़ें- चिदंबरम ने कहा- 'एक राष्ट्र एक चुनाव' संविधान पर हमला