मुरादाबाद: छह महीने पहले निकाह बाद पूजा-पाठ का विरोध कर तीन तलाक की धमकी देने वाले पति पर एफआईआर

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रेम जाल में फंसा कर 6 महीने पहले एक युवती से निकाह कर लेने के बाद पूजा-पाठ का विरोध कर उसका पति आए दिन उसे प्रताड़ित करता था, तीन तलाक की धमकी भेज देता था। प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने शनिवार को बिलारी थाना में तहरीर देकर पति को नामजद किया है।

बताया जा रहा है कि कश्मीर के ही एक मोहल्ले की विवाहिता शनिवार को समाधान दिवस के मौके पर थाने में प्रार्थना पत्र लेकर हाजिर हुई थी। महिला ने थानाध्यक्ष को आपबीती सुनाई। पिता ने पुलिस को बताया कि उसके पति अजीम पुत्र मोहम्मद रफी 6 महीने पहले जालसाजी से उसके साथ प्रेम प्रसंग किया।

तमाम सपने दिखाकर जिंदगी साथ जीने का वादा कर उसके साथ निकाह भी कर लिया। उसका पति अजीम कस्बे के ही मोहल्ला अंसारियां का रहने वाला है। शादी के कुछ दिन ठीक-ठाक रहा उसे हिमाचल प्रदेश भी ले गया था। लेकिन फिर कुछ समय बाद उसका पति उसे यातनाएं देनी शुरू कर दी।

अजीम उसे पूजा-पाठ नहीं करने देता है। जब-जब वह पूजा-पाठ करती थी, तब उसका पति अजीम उसे मारता पीटता है। अजीम की मां नसीमा जहां, बड़ा भाई वसीम, बहन साहिब व बहनोई मुराद अली भी उसे प्रताड़ित करते हैं। यह लोग उसके पति अजीम क उकसाते रहते हैं। पीड़िता ने बताया, उसने अपने पति अजीम से कई बार कहा कि वह उसे उसके धर्म के हिसाब से पूजा-पाठ करने की स्वतंत्रता दे लेकिन, उसकी इस बात से अजीम क्रोधित हो जाता है और उसे मारने पीटने लगता है।

चार महीने की गर्भवती है पीड़िता
विवाहिता ने पुलिस को बताया है कि वह चार माह की गर्भवती है। पति अजीम और उसके ससुराल वाले इस बात से जानते भी हैं। अब अजीम आए दिन तीन तलाक देने की धमकी देता है। पीड़िता ने यह भी बताया कि तहसील दिवस में उसने उप जिलाधिकारी राजबहादुर सिंह से भी अपनी आप बीती कभी थी। लेकिन, उसके मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

आरोपी की तलाश में सक्रिय की गई पुलिस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर उसके पति असीम के विरुद्ध बिलारी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की जानकारी में आया है कि आरोपी ने करीब 6 महीने पहले युवती को प्रेम जाल में फंसा कर उससे निकाह कर लिया था और अब उसे तलाक देने की धमकी दे रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: 14 ग्राम पंचायतों के प्रधान व सचिव को गबन के आरोप में आरसी जारी

संबंधित समाचार