अवध विवि में 15 से होगी स्नातक पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग
अयोध्या, अमृत विचार। कोविड-19 सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में संचालित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में 15 से 19 सितम्बर तक अभ्यर्थियों को दिया प्रवेश जायेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रविशंकर सिंह के निर्देश पर काउसिंलिंग की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। स्नातक पाठ्यक्रमों …
अयोध्या, अमृत विचार। कोविड-19 सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में संचालित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में 15 से 19 सितम्बर तक अभ्यर्थियों को दिया प्रवेश जायेगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रविशंकर सिंह के निर्देश पर काउसिंलिंग की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट विश्वविद्यालय की साइट पर अपलोड कर दी गई है।
काउसिंलिंग 15 सितम्बर, 2020 से प्रातः 10 बजे परिसर के संत कबीर सभागार में होगी। विश्वविद्यालय ने कोविड-19 सुरक्षा मानको को ध्यान में रखते हुए मुख्य द्वार पर थर्मल स्केनिंग के उपरांत ही काउसिंलिंग में अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जायेगा।
काउसिंलिंग के समय अभ्यर्थियों को मास्क, ग्लब्स एवं सेनेटाइजर साथ उपस्थित होना होगा। प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो0 विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि दिनांक 15 सितम्बर से 19 सितम्बर, 2020 तक परिसर के स्नातक पाठ्यक्रमों के कुल 15 विषयों की काउसिंलिंग होगी।
काउसिंलिंग के समय अभ्यर्थियों को हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट का अंक पत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र की मूल प्रति, दो रंगीन फोटो एवं पाठ्यक्रम की शुल्क जमा करने के लिए अभ्यर्थियों को एटीएम कार्ड लाना आवश्यक है।
