बहराइच : घंटाघर बाजार में लगी दुकानों को ईओ ने हटवाया, अतिक्रमण पर हुई कार्रवाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर के घंटाघर से पीपल तिराहा तक रविवार को साप्ताहिक बाजार से अतिक्रमण फैल रहा है। जिसके चलते लोगों को दिक्कत हो रही है। चेतावनी के बाद भी लोग दुकान फुटपाथ पर लगा रहे हैं। जिस पर ईओ ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर दुकान हटवाया। 

शहर के घंटाघर से लेकर पीपल तिराहा तक प्रत्येक रविवार को क्षेत्रीय लोग बाजार लगाते हैं। दुकानदार सड़क के फुटपाथ पर ही दुकान लगा देते हैं। जिसके चलते शहर में जाम की समस्या हो जाती है। दो सप्ताह पूर्व नगर मजिस्ट्रेट अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह ने अनाउंसमेंट कराकर चेतावनी भी दी। इसके बाद भी रविवार को पुनः फुटपाथ पर दुकानें सज गईं। इतना ही नहीं चारपाई पर दुकान लगाकर सड़क पर भी कब्जे का प्रयास हुआ। जिस पर ईओ प्रमिता सिंह कोतवाली नगर की पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। 

ईओ ने सड़क पर दुकान लगाए लोगों की दुकान हटवाया। साथ ही आने वाले रविवार से दुकान न लगाने की चेतावनी दी। पुनः दुकान लगाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसको लेकर फुटपाथ पर दुकान लगाए लोगों में अफरा तफरी रही। इस दौरान एसएफआई सुरेश गोविंद, आरआई सतीश यादव, सुपरवाइजर फहीम समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - PM विश्वकर्मा योजना : CM योगी ने स्कीम के लिए दिया धन्यवाद, राजनाथ सिंह बोले - कामगारों को मिलेगी पहचान

संबंधित समाचार