अयोध्या में दिव्यांगो के लिए शिविर लगायेगा अशोक सिंहल फाउन्डेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। दिव्यांगों के लिए शिविर का आयोजन अशोक सिंहल फाउन्डेशन के द्वारा किया जायेगा। संस्थान द्वारा निःशुल्क कृत्रिम अंग फिटमेंट शिविर हेतु पंजीकरण मांगा गया है। कारसेवकपुरम में 27 सितम्बर से 1 अक्टूबर के बीच कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान कृत्रिम अंग, बैसाखी, तिपहिया साईकिल, कान की मशीन, पहियेदार कुर्सी व चश्मा का वितरण किया जायेगा।

राममंदिर आन्दोलन में अगुवा की भूमिका व विहिप के सुप्रीमो रहे अशोक सिंहल की जयंती पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कारसेवकपुरम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विहिप के शीर्ष पदाधिकारी व मंदिर आन्दोलन से जुड़े लोगो की मौजूदगी रहेगी।

ये भी पढ़ें -बहराइच : घंटाघर बाजार में लगी दुकानों को ईओ ने हटवाया, अतिक्रमण पर हुई कार्रवाई

संबंधित समाचार