लखनऊ : केजीएमयू के लिंब सेंटर में भर्ती मरीज ने तीसरी मंजिल से कूद कर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के लिंब सेंटर में रविवार सुबह एक बड़ी घटना हो गई। एक मरीज की मौत लिंब सेंटर के तीसरी मंजिल की छत से गिरने के चलते हो गई। मरीज लिंब सेंटर के आर्थो वार्ड में भर्ती था। अभी दो दिन पहले ही मरीज की सर्जरी हुई थी। वहीं इस मामले में केजीएमयू प्रशासन ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि नाम न छापने की शर्त पर एक चिकित्सक ने बताया है कि मरीज ने तीसरी मंजिल से कूद कर अपनी जान दी है। 

दरअसल, कुशीनगर निवासी रामवृक्ष को रीढ़ की हड्डी में दिक्कत थी। जिसका इलाज कराने के लिए परिजन उसे लेकर केजीएमयू के आर्थोपेडिक विभााग पहुंचे थे। जहां पर डॉ. शाह वलील्लाह ने दो दिन पहले ही रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन किया था। मरीज की हालत पहले से बेहतर थी। पुलिस की जांच के बाद ही पूरा मामला साफ हो सकेगा।

ये भी पढ़ें -बहराइच : बाइक सवार हेड कांस्टेबल हादसे में घायल

संबंधित समाचार