बरेली: 300 बेड कोविड अस्पताल में सोमवार से शुरू होगा आईसीयू
बरेली, अमृत विचार। काफी कोशिशों के बाद सोमवार से 300 बेड वाले कोविड अस्पताल में आईसीयू शुरू होगा। हालांकि अभी अग्निशमन यंत्र लगाने का काम बाकी है। इससे संबंधित कार्य मंगलवार तक पूरा कराने की बात कही जा रही है। इसके अलावा फायर मॉक ड्रिल होने के बाद अस्पताल को पूरी तरह संचालित कर दिया …
बरेली, अमृत विचार। काफी कोशिशों के बाद सोमवार से 300 बेड वाले कोविड अस्पताल में आईसीयू शुरू होगा। हालांकि अभी अग्निशमन यंत्र लगाने का काम बाकी है। इससे संबंधित कार्य मंगलवार तक पूरा कराने की बात कही जा रही है। इसके अलावा फायर मॉक ड्रिल होने के बाद अस्पताल को पूरी तरह संचालित कर दिया जाएगा।
बता दें कि दूसरी ओर आईसीयू शुरू करने लिए आक्सीजन कंट्रोल पैनल एक बड़ी समस्या बन गई थी। उसे भी रविवार को लगा दिया गया है। वहीं, 300 बेड में कोविड एल-1 और कोविड एल-2 दोनों ही तरह के मरीज भर्ती किए जाएंगे।
सोमवार को कोविड एल-1 अस्पताल में तैनात बिथरी चैनपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की टीम अपना कार्यभार सीएमएस डा. वागीश वैश्य की टीम को सौंप देगी। अस्पताल का संचालन शुरू करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. वागीश वैश्य, चिकित्सा अधीक्षक डा. अजमेर ने तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में 29 स्टाफ नर्स, 12 सहायक स्टाफ, सफाई कर्मचारी, वार्डवॉय, वार्ड आया की तैनाती हो चुकी है। दो फिजिशियन, एक पीडीयाट्रिशन, एक एन्सथेस्टिक के साथ सोमवार को अस्पताल का संचालन शुरू हो जाएगा।
