बरेली : जीजीआईसी में अंग्रेजी प्रवक्ता अर्चना राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हर वर्ष राष्ट्रपति की ओर से एनएसएस के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। वहीं, इस बार जीजीआईसी की अंग्रेजी प्रवक्ता और राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी अर्चना राजपूत का चयन हुआ है। यह पुरस्कार उन्हें 24 सितंबर को मिलेगा। यह उत्तर प्रदेश और …

बरेली, अमृत विचार। हर वर्ष राष्ट्रपति की ओर से एनएसएस के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। वहीं, इस बार जीजीआईसी की अंग्रेजी प्रवक्ता और राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी अर्चना राजपूत का चयन हुआ है। यह पुरस्कार उन्हें 24 सितंबर को मिलेगा। यह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से चयनित होने वाली अकेली कार्यक्रम अधिकारी हैं।

भारत सरकार राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से पूरे भारत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 कार्यक्रम अधिकारियों और 10 इकाइयों को राष्ट्रीय पुरस्कार देती है। अर्चना के जुनून और विषम परिस्थितियों में भी निस्वार्थ भाव से किए जा रहे कठिन परिश्रम की सभी ने सराहना की है। इनके पति नईम अहमद मंडलीय क्रीड़ा सचिव और क्रीड़ा प्रभारी के रूप में राजकीय इण्टर कॉलेज में कार्यरत हैं।

वो वर्ष 2003 से 2013 तक राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदेश स्तर पर मतदान जागरूकता को सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।

समर्पण के आगे बच्चे को भी नहीं देखा
नईम बताते है कि कई बार ऐसा भी हुआ जब उनके बच्चों को उनके साथ की बहुत जरूरत थी। मगर अर्चना अपनी स्वयं सेविकाओं के साथ विभाग और प्रशासन द्वारा दिए गए जागरूकता कार्यक्रमों (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, खुले में शौच मुक्त भारत, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण आदि) में अपना समर्पण देती रहीं।
अर्चना की दोनों बेटियां दिल्ली में राष्ट्रीय सेवा योजना की वालंटियर्स रही हैं। इससे साफ जाहिर है कि इनका पूरा परिवार राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए पूर्णतया समर्पित है। अर्चना की इस उपलब्धि पर अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेंद्र देव, संयुक्त शिक्षा निदेशक, डॉ. प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, बरेली डॉ. अमरकांत सिंह, प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज अनु पाराशरी समेत तमाम लोगों ने बधाईयां दी हैं।

संबंधित समाचार