बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज के बरखन चौराहे पर शनिवार शाम अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव कुरेनिया निवासी बाबूराम (50) साईकिल से सब्जी लेने बरखन चौराहे जा रहे थे। …
बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज के बरखन चौराहे पर शनिवार शाम अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव कुरेनिया निवासी बाबूराम (50) साईकिल से सब्जी लेने बरखन चौराहे जा रहे थे।
पीछे से अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। वाहन का कोई सुराग नहीं लगाया जा सका। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
