कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। आतंकवादियों के छुपे होने की विशेष सूचना के आधार पर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक सर्च अभियान चलाया, जिसमें दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। जैसे ही सुरक्षा बल मौके पर …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। आतंकवादियों के छुपे होने की विशेष सूचना के आधार पर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक सर्च अभियान चलाया, जिसमें दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई।

जैसे ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे, छिपे हुए आतंकवादियों ने बड़े पैमाने पर गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के इनपुट के आधार पर रविवार दोपहर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने कहा कि घिर जाने पर आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू दी, जो मुठभेड़ का रूप ले लिया। जवाबी कार्रवाई शुरू है। संयुक्त अभियान जारी है।

संबंधित समाचार