भाजपा सरकार ने चौपट कर दी प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था: राजेंद्र चौधरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था चौपट कर दी है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। समाजवादी शिक्षक सभा उप्र की मण्डलीय बैठक आज यहां समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर हुई जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था चौपट कर दी है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। समाज के निर्माण और विकास में शिक्षकों का बड़ा योगदान है।

शिक्षक समाजवादी पार्टी की नीतियों में बढ़ाने में मदद करें। समाजवादी सरकार में अखिलेश यादव ने शिक्षकों और शिक्षा के विकास के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए थे। बैठक में शिक्षक सभा की कार्यकारिणी का गठन, रणनीतिक रूप से जमीनी स्तर पर एक-एक पदाधिकारियों के कार्य एवं दायित्व को सौंप कर पूरी जिम्मेदारी व जवाबदेही के साथ कारगर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में सर्वश्री डॉ. एस.पी. सिंह पटेल प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक सभा उत्तर प्रदेश, प्रदेश उपाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह पटेल एवं शाह आलम खां सीतापुर, रामसजीवन रावत, प्रदेश महासचिव रायबरेली अवधेश यादव, प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी लखनऊ, डॉ. आकिल हुसैन एवं नरेन्द्र यादव प्रदेश सचिव लखनऊ, राम नरेश सिंह प्रदेश सचिव हरदोई, उदयराज यादव प्रदेश सचिव, दिनेश सिंह प्रदेश सचिव लखनऊ और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जफर अली जिला महासचिव लखीमपुर खीरी, जितेन्द्र कुमार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश और भारत लाल यादव आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-UP IAS Transfer: यूपी में 7 आईएएस अफसरों के तबादले, हर्षिता माथुर बनीं रायबरेली की डीएम, देखें लिस्ट

संबंधित समाचार