लखनऊ: प्लॉट के नाम पर दंपती ने की 37 लाख की धोखाधड़ी, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आशियाना थाने में एक युवक ने दंपती पर 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपित दंपती ने हरदोई रोड स्थित बसंतकुज योजना में दो सौ वर्ग मीटर का प्लाट बेचने का झांसा देकर 37 लाख रुपये हड़प लिए है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

आशियाना रेलनगर निवासी सुशील कुमार एलडीए की जमीन खरीदना चाहते थे। रिसेल के प्लॉट के लिए उन्होंने हरियाणा फरीदाबाद निवासी सुरेश कुमार अग्रवाल और उसकी पत्नी माया से सम्पर्क किया। जिन्हें बसंतकुंज योजना में प्लॉट संख्या 474 आवंटित हुआ था। 37 लाख रुपये में बात तय हुई।

सुशील ने किस्तों में वर्ष 2019 से जून 2023 के मध्य रुपये आरोपियों के खाते में जमा किए। जिसके बाद रजिस्ट्री करने के लिए कहा। दम्पति ने कई बार कहने पर भी रजिस्ट्री नहीं की। जिससे परेशान होकर पीड़ित ने एसीपी कैंट से मिल कर शिकायत की। जिनके निर्देश पर आशियाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मोबाइल पर मेसेज भेज पति ने फंदा लगाकर दी जान, तो पत्नी ने भी कर ली आत्महत्या, जानें वजह

संबंधित समाचार