Farrukhabad Bar Association Election: कड़ी सुरक्षा में हो रहा चुनाव, भारी फोर्स तैनात, बूथों पर वोटरों की लगी लाइन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में कड़ी सुरक्षा में बार एसोसिएशन का चुनाव हो रहा।

फर्रुखाबाद में कड़ी सुरक्षा में बार एसोसिएशन का चुनाव हो रहा। इसके लिए भारी फोर्स तैनात है।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। बार एसोसिएशन फतेहगढ़ फर्रुखाबाद  में चल रही मतदान प्रक्रिया  शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए भारी फोर्स तैनात है।कचहरी फतेहगढ़ में बार एसोसिएशन की तरफ से कई प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

फर्रुखाबाद फतेहगढ़ बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों के चुनाव के लिए सोमवार कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा है। मतदान शाम 4 बजे तक होगा। उसके बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बूथों पर वोटरों की लंबी लाइन लगी हुई है।

शुरुआती चार घंटों में ही 20 फ़ीसदी वोटरों ने मतदान कर दिया। ज्यादातर पदों पर इस बार बहुकोणीय और नजदीकी मुकाबला हो रहा है। इस बार समस्त पदों के लिए होने वाले चुनाव में 36 उम्मीदवार मैदान में हैं। बार एसोसिएशन के चुनाव में 950 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए इस बार कई नये कदम उठाए गए हैं। वोटिंग को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पूरे परिसर में पुलिस फोर्स तैनात हैं। इस बार बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों के नाम के साथ ही उनकी कलर्ड फोटो भी लगाई गई है। बार एसोसिएशन का पहचान पत्र भी साथ लाने पर ही वोटिंग कराई जा रही है। पूरे सेंटर पर दर्जनों की संख्या में कैमरे लगाए गए हैं। 4:00 बजे तक मतदान होगा । उसके बाद मत पेटियों से बैलट पेपर निकाल कर गिनती होगी। शाम करीब 6:00 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

संबंधित समाचार