मुरादाबाद : छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी बिल्डर का बेटा गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद ,अमृत विचार। पाकबड़ा थाना पुलिस ने निर्यातक की बेटी से दुष्कर्म के आरोपी बिल्डर के बेटे को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने इस मामले में पाकबड़ा पुलिस की जमकर फटकार लगाई थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपी के पिता व भाई की …

मुरादाबाद ,अमृत विचार। पाकबड़ा थाना पुलिस ने निर्यातक की बेटी से दुष्कर्म के आरोपी बिल्डर के बेटे को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने इस मामले में पाकबड़ा पुलिस की जमकर फटकार लगाई थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपी के पिता व भाई की तलाश कर रही है।

थाना पाकबड़ा पुलिस द्वारा पकड़ा गया बलात्कार का आरोपी आलम मझोला थाना क्षेत्र के मंगूपुरा का रहने वाला है। उसके पिता उमर बिल्डर हैं। रविवार को पाकबड़ा थाना इंस्पेक्टर रजनी द्विवेदी ने आरोपी को टैंपो स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर गलशहीद के असालतपुरा निवासी छात्रा के साथ सुपरटेक अपार्टमेंट में रेप की घटना को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं 26 लाख रुपए का कर्ज उतारने के लिए पीड़िता से छह लाख रुपए भी एकाउंट में ट्रांसफर करा लिए थे।

पीड़िता ने इसकी शिकायत आलम के पिता मोहम्म्द उमर से की थी लेकिन पिता ने शिकायत सुनने की जगह अपने दूसरे बेटे के साथ पीड़िता को धमकाया था। एसएसपी के आदेश पर पीड़िता पाकबड़ा थाने में आलम, उसके बिल्डर पिता मोहम्मद उमर समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

एक माह से आरोपी लगातार पीड़िता पर समझौते का दबाव डाल रहे थे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश के बाद ही पाकबड़ा पुलिस द्वारा मोहम्मद आलम को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार