प्रयागराज : स्कूल के क्लास रूम में 34 बच्चों की हालत बिगड़ी, भेजा अस्पताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। मेजा के गुलाब देवी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले 34 बच्चों की तबीयत सोमवार को अचानक से खराब हो गई। बच्चो के पेट, सिर में तेज दर्द, गला सूखने की शिकायत हुयी। जिसके बाद बच्चों को सीएचसी मेजा में भर्ती कराया गया। जिसमे पांच की हालत नाजुक होने पर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेजा गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

सूत्रों के मुताबिक, विद्यालय में तीजा व्रत के अवसर पर एक बच्ची समोसा लेकर आई थी।  जिसे कुछ बच्चों ने खाया था। समोसा खाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। गला सूखने पेट और सिर दर्द होने की शिकायत बच्चे करने लगे। कुछ बच्चे क्लास में ही तड़प कर बेहोश होकर गिर गए। स्कूल मे 34 बच्चों के अचानक से बीमार होने से सीएचसी भेजा गया। जहां इलाज की कोई व्यवस्था नही घी। बच्चों को बेंच पर ही रखकर इलाज शुरु किया गया।

बच्चों की तबीयत खराब होने की सूचना परिजनों को मिली तो मौके पर कई परिजन स्कूल पहुंच गए। एक साथ इतने बच्चों की तबीयत खराब होने पर स्कूल प्रशासन डर गया और मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची प्रशासनिक और पुलिस टीम ने बच्चों के इलाज के लिए सीएचसी मे भर्ती करा दिया। जिनमें से 3 बच्चों की हालत अधिक खराब होने पर उन्हें प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

गुलाब देवी कंटर कॉलेज के जिस कमरे में बच्चों की तबीयत खराब हुई है उनमें पुलिस और प्रशासन की टीम ने मुआयना किया। जहां कमरे में कोई वेंटीलेशन नहीं मिला और न ही कमरे में कोई पंखा था। बच्चों की तबीयत खराब होने का कारण नही पता चल सका है। बाकी बच्चों का इलाज चल रहा है। इनमें अंजली, प्रांजलि, अहिरन, सौरभ दीपांशु, संजना, स्नेहा, ज्योति, अंजली, शरद, पूनम, अंजली, शिवानी, शिवा, प्रियांशु, बृजेश, कृष्णा, सुरेश शामिल हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशु पांडेय ने बताया कि 25-26 बच्चे मेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे थे। इसमें ज्यादा छात्राएं थीं। इनमें सांस फूलने, सिर दर्द, पैर में दर्द व घबराहट जैसी शिकायतें हुई थी। सभी को कुछ देर के लिए वहां रखा गया है इसके बाद सभी को घर भेज दिया गया। 2-3 बच्चों को एसआरएन अस्पताल भेजा गया लेकिन किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। उनकी तबीयत कैसे बिगड़ी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है अभी तक।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : हिंदूवादी संगठनों ने रोकवाया कंटेनर, प्रतिबंधित मांस होने का आरोप

संबंधित समाचार