Route Diversion In Kanpur: आज से 25 दिन के लिए नरेंद्र मोहन सेतु पर वन-वे, हैलट से पुल पर चढ़ने की रोक
कानपुर में आज से 25 दिन के लिए नरेंद्र मोहन सेतु पर वन-वे।
कानपुर में आज से 25 दिन के लिए नरेंद्र मोहन सेतु पर वन-वे लागू किया गया। जेके मंदिर से आने वाला यातायात पुल का प्रयोग कर सकेगा। लेकिन हैलट से पुल पर चढ़ने की रोक लगाई गई।
कानपुर, अमृत विचार। एक्सटेंशन ज्वाइंट नीचे होने के कारण नरेंद्र मोहन सेतु से गुजरने वाले वाहन सवार लगातार झटके खाने को मजबूर हैं। पीडब्ल्यूडी बुधवार से पुल की मरम्मत का कार्य करेगा। 35 लाख लागत से पुल पर मौजूद 14 एक्सटेंशन ज्वाइंट बदले जाएंगे। इनको बदलने में 25 दिन का समय लगेगा। इस दौरान पुल वन-वे रहेगा। जेके मंदिर से आने वाला यातायात पुल का प्रयोग कर सकेगा, लेकिन हैलट अस्पताल से पुल पर चढ़ने की रोक रहेगी।
गोल चौराहे पर रेलवे क्रासिंग के जाम से निजात दिलाने के लिए वर्ष 2001 में नरेंद्र मोहन पुल का लोर्कापण हुआ था। 20 वर्ष से अधिक समय बीतने के कारण पुल के एक्सटेंशन ज्वाइंट राहगीरों को झटके दे रहे थे। पुल की मरम्मत की मियाद पूरी होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने एक्सटेंशन ज्वाइंट का कुछ समय पूर्व मरम्मत का कार्य कराया था, लेकिन दोबारा पुल के एक्सटेंशन ज्वाइंट दोबारा नीचे हो गए थे।
पुल की मरम्मत कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी की टीम ने सर्वे कर 14 एक्सटेंशन ज्वाइंटों को बदलने का निर्णय लिया है। विभाग ने एक्सटेंशन ज्वाइंट बदलने के लिए 36 लाख का इस्टीमेट बनाया है। अधिशासी अभियंता राकेश यादव ने बताया कि मंगलवार से पुल पर मरम्मत का कार्य शुरू होगा। मरम्मत कार्य में 26 दिन का समय लगेगा। इस दौरान पुल वन-वे रहेगा।
यह बनाई गई है यातायात व्यवस्था :
- बजरिया और हर्ष नगर से आने वाले सभी वाहन रॉयल क्लिफ होटल चौराहा से आगे नरेन्द्र मोहन पुल की ओर नहीं जाएंगे। ऐसे वाहन होटल चौराहा से बाएं मुड़कर मोतीझील के अन्दर से कोकाकोला चौराहा होते हुए गन्तव्य को जाएंगे।
- गोपाला तिराहा, गैस्टोलीवर की तरफ से आने वाले वाहन स्वरूप नगर तिराहा से बाएं से मुड़कर मर्चरी कट से दाहिने यू-टर्न लेकर नरेन्द्र मोहन पुल से आगे पॉलीवाल, मरियमपुर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन पुल के बाईं तरफ साइड से सर्विस रोड से गोल चौराहा होते हुए गन्तव्य को जा सकेंगे।
