परेशानी : रामपथ पर गड्डे में फंसा स्कूली ई-रिक्शा, बच्चे ने संभाली हैंडिल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। निर्माणाधीन रामपथ पर सिविल लाइन क्षेत्र में मंगलवार सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रहा ई-रिक्शा गड्डे में फंस गया। ई- रिक्शा को निकालने के लिए एक बच्चे को खुद ई-रिक्शा की हैंडिल संभालनी पड़ी। इतना ही नहीं अन्य बच्चों ने किसी तरह धक्का लगा कर ई-रिक्शा बाहर निकाला। 
    
मंगलवार को सिविल लाइन पेट्रोल पंप के पास रामपथ पर ई रिक्शा गड्डे में फंस गया। जिसके चलते बच्चों को उतर कर धक्का लगाना पड़ा। इसके बाद भी नहीं निकला तो एक बच्चे ने ई-रिक्शा की हैंडिल संभाली और चालक ने बच्चों के साथ धक्का लगाया। तब जाकर वाहन गड्डे से पार हुआ। बता दें कि रोजाना निर्माणाधीन रामपथ पर दिक्कतें आ रही है। खोदे गए गड्ढों को अभी तक पाटा नहीं गया है। बारिश के बाद कई जगह और दुरुह स्थिति हो गई है। जिसके कारण लोगों को भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : BJP और RSS की समन्वय बैठक आज, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर होगा मंथन

संबंधित समाचार