रामपुर : जेठ ने जबरन विवाहिता से किया दुष्कर्म का प्रयास, पति सहित सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। दहेज में दो लाख और बुलेट नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट करके घर से निकाल दिया। जेठ ने महिला से छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में तहरीर के आधार पर  महिला थाने की पुलिस ने पति सहित सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है कि उसका विवाह कुछ समय पहले बरेली के मीरगंज निवासी राजपाल से हुआ था। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में ससुराल वालों ने उससे दहेज में दो लाख और बुलट की मांग कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसको मारपीट करके घर से निकाल दिया। उसके बाद विवाहिता मायके पहुंच गई।

आरोप है कि कुछ दिन पहले ससुराल वाले उसके मायके पहुंच गए। जहां उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान जेठ राजपाल ने महिला से छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। बाद में पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति सहित सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें : रामपुर : शहर में दिनदहाड़े बंद घर से ढाई लाख की चोरी, पड़ोसियों को भी नहीं लगी भनक

संबंधित समाचार