प्रयागराज: मंडी परिषद के अफसरों पर लगा गबन आरोप, 3 नामजद समेत चार पर केस दर्ज
प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज के मुंडेरा स्थित मंडी परिषद में 2.44 करोड़ रुपए के गबन का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत पर तीन नामजद सहित चार अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है। जांच में आरोप पूर्ण रूप से मिलने के बाद कार्रवाई की गयी हैं।
मामले मे धूमनगंज थाने ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी शिकायत सहायक उप निदेशक कुलभूषण वर्मा ने की थी। जिनकी तहरीर पर धूमनगंज थाने ने वरिष्ठ सहायक मंजीत सिंह, संजीव कुमार गंगवार, मैकूलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बता दें कि रवींद्र सिंह प्रभारी उननिदेशक (निर्माण) मंडी परिषद प्रयागराज, संजीव कुमार गंगवार तत्कालीन लेखा और सम्परीक्षाधिकारी, मैकूलाल तत्कालीन लेखा एवं सम्परीक्षाधिकारी के पद पर कार्यरत रहे हैं। गबन की विभागीय जांच में गबन के लिए इन तीनों को जिम्मेदार ठहराया गया है।
जांच में मिला कि निर्माण खंड में 12 जुलाई 2022 तक कार्यरत रहे वरिष्ठ सहायक मंजीत सिंह जिनकी वर्तमान में तैनाती निर्माण खंड झांसी में है। उन्होने अपनी पत्नी और कई करीबियों के खातों में गबन के पैसे जमा किये हैं। इस मामले मे एसओ धूमनगंज राजेश मौर्या ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच शुरू हो गई है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूछताछ होगी।
ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर : हलियापुर बनेगा जिले का 15वां ब्लॉक, तैयारियां पूरी
