शर्मनाक: देवर ने इंस्टाग्राम पर भाभी का नंबर डालकर कॉल गर्ल बता दिया, पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

निकाह के राजी न होने पर देवर की करतूत

शाहजहांपुर, अमृत विचार। निकाह के लिए राजी न होने पर देवर ने कॉलगर्ल की फोटो के साथ भाभी का नंबर वायरल कर दिया। लोगों की अभद्र काल से परेशान मायके पक्ष के लोगों के साथ आई पीड़िता को देखकर ससुराली घर छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को महिला ने रो-रो कर आपबीती बताई। इधर,  कोतवाली चौक के प्रभारी निरीक्षक केबी सिंह का कहना है कि पीड़िता ने हरदोई में रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहकर मायके पक्ष के लोगों के साथ लौट गई।

हरदोई जिले की युवती का विवाह 2019 में शहर के एक युवक से हुआ था। निकाह की रस्म के दौरान कार समेत अन्य दहेज दिया गया था। शादी के कुछ समय के बाद महिला का पति नौकरी करने विदेश चला गया। उसके बाद उसका देवर अपनी भाभी से निकाह कराने का दबाव बनाने लगा।

परेशान होकर महिला अपने मायके चली गई। इस बीच दोनों पक्षों में कई बार पंचायत भी हुई। मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन हल नहीं निकला। महिला का देवर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसके देवर ने उसका फोन नंबर कॉलगर्ल के फोटो के साथ लिखकर वायरल कर दिया। नंबर वायरल करते ही महिला के पास अनजान लोग कॉल करने लगे। उससे आपत्तिजनक बातें करते। इससे महिला परेशान हो गई।

बाद में उसे पता लगा कि देवर ने उसका नंबर सोशल मीडिया पर डाल दिया है। इस पर उसने विरोध जताया। वह अपने भाई के साथ ससुराल आई। इसकी भनक लगते ही ससुराली घर में ताला डालकर चले गए। देर रात तक महिला घर के सामने धरने पर बैठी रही। उसने फोन पर अपने पति को भी पूर घटनाक्रम से अवगत कराया है। महिला का आरोप है कि उसका पति उससे कोई वास्ता नहीं रखना चाहता।

कॉलगर्ल की फोटो के साथ नंबर वायरल करने की जानकारी पर पुलिस गई थी, लेकिन घर पर ताला लगा था। पीड़िता पक्ष ने यहां कोई भी तहरीर देने से इनकार कर दिया और हरदोई लौट गए थे। उनकी आपसी समझौता वार्ता भी चल रही है। पारिवारिक विवाद है, यदि यहां तहरीर दी जाएगी तो मामले में जांच कर तहरीर कार्रवाई की जाएगी- केबी सिंह, प्रभारी निरीक्षक- कोतवाली चौक।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को यूएई ने दिया गोल्डन वीजा

संबंधित समाचार