इलाहाबाद हाईकोर्ट: अब्बास अंसारी के आचार संहिता उल्लंघन मामले की सुनवाई टली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार अब्बास अंसारी के आचार संहिता उल्लंघन मामले की सुनवाई 19 सितंबर को समयाभाव के कारण नहीं हो सकी। उक्त मामला न्यायमूर्ति राजवीर सिंह की एकलपीठ के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वर्तमान याचिका अब्बास अंसारी व दो अन्य के द्वारा दाखिल की गई है। 

गौरतलब है कि मऊ थाने में 28 फरवरी 2022 को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत उपनिरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने अब्बास अंसारी व डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज करवाया था। अब्बास अंसारी पर आरोप है कि उन्होंने प्रचार खत्म होने के बाद जनपद में लागू सीआरपीसी की धारा 144 का उल्लंघन करते हुए लगभग 100 से 150 लोगों को एकत्रित कर रोड शो किया।

ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर : हलियापुर बनेगा जिले का 15वां ब्लॉक, तैयारियां पूरी

संबंधित समाचार