बरेली: बीबीए रिटेल में आज से शुरू होंगे प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पढ़ाई के साथ कमाई भी कर सकेंगे छात्र, साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में 60 सीटें की गईं निर्धारित

बरेली, अमृत विचार। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में प्रदेश सरकार और रिटेल एसोसिएशन स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से बीबीए इन रिटेल कोर्स शुरू हो गया है। इसमें 20 सितंबर से प्रवेश शुरू होंगे। इस पाठ्यक्रम में पढ़ने वाली छात्राएं पढ़ाई के साथ कमाई भी कर सकेंगी।

प्राचार्य प्रो. अनुपमा मेहरोत्रा ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि इस कोर्स की विशेषता अर्न व्हाइल यू लर्न है। तीन वर्षीय कोर्स में प्रति वर्ष दो सेमेस्टर होंगे। कॉलेज में 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके तहत सप्ताह में तीन दिन महाविद्यालय में पढ़ाई और तीन दिन की अलग-अलग कंपनियों में ट्रेनिंग होगी। इसके लिए छात्रा को कम से कम प्रति महीने सात हजार रुपये दिए जाएंगे। छात्राओं को प्रथम वर्ष में चार महीने का स्टाइपेंड और द्वितीय और तृतीय वर्ष में पांच महीने का स्टाइपेंड मिलेगा। आर्ट, साइंस और कॉमर्स किसी भी विषय की छात्राएं इसमें प्रवेश ले सकती हैं । इसमें प्रवेश के लिए न्यूनतम अर्हता इंटरमीडिएट है।

ये भी पढे़ं- बरेली: ओपीडी में समय पर उपस्थित न होने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार