बहराइच : 18 दिन बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जैतापुर/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के बहोरवा गांव में 18 दिन से विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। जिससे गांव के लोग बिजली और पानी न आने से परेशान हैं। सभी ने बुधवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन भेजा।

सरकार के लाख प्रयास के बावजूद भी जिले की बिजली व्यवस्था सुधर नहीं रही है। जिस गांव में ट्रांसफार्मर फुंक जा रहा है, उसे बदला ही नहीं जा रहा है। कुछ यही हाल फखरपुर विकास खंड क्षेत्र की है। विकास खंड के बहोरवा गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर जलने के कारण बीते 18 दिनों से अंधेरा छाया हुआ है। गांव के लोगों ने अवर अभियंता के अलावा हेल्पलाइन 1912 पर सैकड़ो बार कंप्लेंट दर्ज करवाई। इसके बावजूद भी समस्या का निदान नहीं हो पाया है। जिसके चलते बहोरवा के ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन कर ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। 

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी फोन नहीं उठाते हैं और न ही संबंधित जानकारी देते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बरसात के मौसम में जंगली सांपो और जंगली जानवरों से खतरा बढ़ गया है और भीषण गर्मी भी परेशान कर रही है। प्रदर्शन के बाद सभी ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदर्शन के दौरान कृष्ण कुमार, चंदन गिरी बाबा, धर्मेद्र, अशोक कुमार, अखिलेश, अंकित कुमार, रिजवान आदि ग्रामीण मौजूद रहे। इस मामले में अधीक्षण अभियंता शैलेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें अब इस बारे में  जानकारी हुई है। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवाया जायेगा।

ये भी पढ़ें -UP News : 8 मुर्गों के Murder की रिपोर्ट दर्ज, पोस्टमॉर्टम में हुआ ये बड़ा खुलासा

संबंधित समाचार