अयोध्या : धीमी गति से चल रहा राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य

3825.93 लाख की लागत से बन रहा मेडिकल कॉलेज 

अयोध्या : धीमी गति से चल रहा राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य

मवई/ अयोध्या, अमृत विचार। रुदौली के मांजनपुर में बन रहा राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण बहुत धीमी गति से चल रहा है। हालांकि कार्यदायी संस्था का दावा है कि जनवरी में इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा। 
   
कार्यदायी संस्था को मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य पूरा करने लिए दिसंबर 2023 तक का लक्ष्य निर्धारित किया था। सितंबर माह में वर्तमान स्थिति यह है कि निर्माण कार्य 50 फीसदी भी पूरा नहीं हो सका है। करीब 3825.93 लाख की लागत से बनने वाले आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अब मार्च 2024 में पूरा होना तय हुआ हैै। ठेकेदार राकेश द्विवेदी ने बताया कि शुरुआत में बारिश की  वजह से कार्य देरी से देरी से शुरू हुआ। निर्माण कार्य में तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है। 

अधिशाषी अभियंता जल निगम प्रशांत यादव ने बताया कि 48 फीसदी कार्य पूर्ण हो गया है। धन अभाव के चलते कार्य मे तेजी नहीं आ सकी थी लेकिन अब धन आवंटित हो चुका है। कार्य तेजी से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनवरी 2024 तक कार्य को लगभग पूरा कर लिया जाएगा। राम मंदिर के साथ मेडिकल कॉलेज का भी उद्घाटन कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें -लाइक और प्रमोशन के नाम पर फंसाया था और फिर दोगुना करने के नाम पर हड़प लिए थे 15 लाख