वाहन डीलरों की संतुष्टि में सुधार, बनी हुई हैं नीति संबंधी चिंताएं: फाडा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने बुधवार को कहा कि विनिर्माताओं के साथ संबंधों के लिहाज से वाहन डीलरों की संतुष्टि के स्तर में सुधार हुआ है।

वाहन डीलरों के निकाय ने साथ ही कहा कि व्यावहारिक और नीतिगत मुद्दों पर उनकी चिंताएं बनी हुई हैं। सलाहकार सेवा फर्म प्रेमोनएशिया के सहयोग से किए गए ‘डीलर संतुष्टि अध्ययन-2023’ में फाडा ने कहा कि उद्योग के स्तर पर औसत डीलर संतुष्टि का स्तर 1,000 में 767 अंक था।

यह आंकड़ा एक साल पहले के मुकाबले 48 अंक अधिक है। वाणिज्यिक वाहनों (सीवी) के डीलरों की संतुष्टि का स्तर 778 अंक के साथ सबसे अधिक था। इसके बाद चार-पहिया डीलरों की संतुष्टि का स्तर 769 अंक और दोपहिया डीलरों की संतुष्टि का स्तर 763 अंक था।

फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, ‘‘सालाना आधार पर सुधार ऑटो ओईएम-डीलर साझेदारी को मजबूत करने में इस वार्षिक अध्ययन के महत्व को रेखांकित करता है। तेजी के चलते वाहन डीलर आशावादी हैं, लेकिन व्यवहार्यता और नीतिगत सहयोग से संबंधित चिंताओं पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें- लचीले कार्यस्थल का पोर्टफोलियो दो साल में 52 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीदः रिपोर्ट

संबंधित समाचार