मथुरा: ब्रज दर्शन करने वृन्दावन आया वायुसेना का जवान यमुना में नहाने के दौरान डूबा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में मंदिरों के दर्शन करने आया वायुसेना का जवान वृन्दावन में यमुना के विहार घाट पर स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घण्टों की मशक्कत के बाद पुलिस को उसका शव मिल सका, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मूलतः उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद निवासी जवान की पहचान अविनाश सिंह (22) के तौर पर हुयी है । उन्होंने बताया कि वह सोमवार को रिश्तेदार के साथ वृन्दावन में ठाकुरजी के दर्शन करने आया था। उन्होंने बताया कि वे दोनों ठा. बांकेबिहारी के दर्शन करने से पहले यमुना किनारे विहार घाट पर स्नान करने गये, जहां नहाते समय सीढ़ियों पर पैर फिसल जाने से अविनाश गहरे पानी में चला गया। 

उन्होंने कहा कि अविनाश के डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया, लेकिन, उसका पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह उसका शव एक झाड़ी में फंसा मिला। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अविनशान बेंगलुरु में तैनात था । 

ये भी पढ़ें- मथुरा: देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार