KIA इंडिया के सेल्टोस, कैरंस मॉडल अक्टूबर से दो प्रतिशत तक महंगे होंगे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वाहन कंपनी किआ इंडिया ने अपने सेल्टोस और कैरेंस मॉडल के दाम आगामी एक अक्टूबर से दो प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, कंपनी ने कहा है कि वह अपने प्रवेश स्तर के मॉडल सोनेट का दाम नहीं बढ़ाएगी। किआ इंडिया के राष्ट्रीय प्रमुख (बिक्री एवं विपणन) हरदीप एस बरार ने एक न्यूज एजेंसी से कहा कि हम एक अक्टूबर से सेल्टोस और कैरेंस के दाम करीब दो प्रतिशत तक बढ़ाने जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इससे पहले कंपनी ने अप्रैल में अपने वाहनों को रियल ड्राइविंग एमिशन (आरडीई) के अनुरूप अद्यतन करते हुए कीमतों में एक प्रतिशत की वृद्धि की थी। किआ इंडिया भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक मॉडल ईवी 6 की भी बिक्री करती है। 

ये भी पढ़ें- शशि थरूर ने कहा- आज भारत की वैज्ञानिक सोच पंडित नेहरू की वजह से है

संबंधित समाचार