सुल्तानपुर : खामियां जल्द दूर न हुई तो आंदोलन करेंगे अधिवक्ता
तहसील की अदालतों में अनियमितता का लगाया आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बल्दीराय/ सुल्तानपुर, अमृत विचार। तहसील न्यायालय की विभिन्न अदालतों में मनमानी व अनियमितता का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने बैठक कर रोष जताया। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर खामियां जल्द दूर न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
गुरुवार को परिसर स्थित बार एसोसिएशन की बैठक आहूत की गई। बैठक में अधिवक्ताओं द्वारा एक स्वर में अदालतों में की जा रही मनमामी व आउटसाईडरों द्वारा महत्वपूर्ण दस्तावेजों के रख रखाव में लापरवाही, राजस्वकर्मियों द्वारा समय से रिपोर्ट न देने, अदालती कार्यों में खामियों को लेकर नाराजगी जताई।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज का अंग होता है। लोग न्याय की आशा से हमारे पास आते हैं। इस तरह की खामियां गंभीर है, जिन्हें दूर न करने पर अधिवक्ता समाज सोमवार को बैठक कर रणनीति तैयार करेगा। उन्होंने बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं का हस्ताक्षर युक्त बिंदुवार ज्ञापन देकर समस्याओ को दूर करने की मांग की है।
उपजिलाधिकारी बल्दीराय विदुषी सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं की मांग का निराकरण जल्द करा दिया जायेगा। इस मौके पर बार अध्यक्ष के साथ ही संघ के महासचिव ध्रुब राज पांडेय, कोषाध्यक्ष अनिल यादव, उपाध्यक्ष बद्री नाथ शुक्ला, बरिष्ठ अधिवक्ता राम सुमिरन वैश्य, जगदीशधर दूबे, द्वारिका यादव, कृपा शंकर पाठक, कृष्ण कुमार तिवारी, इन्द्र पाल तिवारी, अजय कुमार सिंह, अजय दूबे, राधेश्याम श्रीवास्तव, राजेश सिंह, संजय सिंह, पवन दूबे, प्रदीप पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, आशीष सिंह, अविनाश तिवारी आदि रहे।
ये भी पढ़ें -सीतापुर : सशस्त्र बदमाशों ने बंधक बनाकर दो घरों में की लाखों की लूटपाट
