बरेली: भारी मात्रा में अफीम के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

बरेली: भारी मात्रा में अफीम के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

बरेली, अमृत विचार। जिले में भारी मात्रा में झारखंड से अफीम लाकर खपाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन पुलिस ने अफीम तस्करों के इस मंसूबे को नाकाम कर दिया। कैंट पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के खिलाफ अफीम तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। 

बता दें, बीती रात बरेली सर्विलांस व कैंट पुलिस को सूचना मिली की शहर में भारी मात्रा में झारखंड से तस्करी कर अफीम लाई जा रही है। घटना की सूचना पर भोलापुर हिण्डोलिया जाने वाले मार्ग पर खंडहर में छह युवक अफीम की सौदेबाजी कर रहे थे, तभी पुलिस ने मौके से पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। 

पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग पौने तीन किलो अफीम बरामद की। पूछने पर आरोपियों ने बताया कि अफीम को अशोक निवासी भोलापुर हिण्डोलिया झारखंड से अफीम को बिक्री के लिए लाया था। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम जितेंद्र कश्यप, महेशपाल निवासीगण भोलापुर हिण्डोलिया थाना कैंट, राकेश कश्यप निवासी करगैना थाना सुभाषनगर व राजपाल निवासी बलई पहाड़पुर थाना शाही बताया। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। वहीं अशोक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली : युवक ने साड़ी का फंदा लगाकर किया सुसाइड, परिवार में मचा कोहराम