लखीमपुर खीरी: धरती के फूल बीनने गए युवक को बाघ ने किया घायल, दहशत
लखीमपुर खीरी/ अमीरनगर, अमृत विचार। मोहम्मदी वन रेंज के आंवला जंगल में धरती के फूल बीनने गए महमदाबाद निवासी एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों के शोर शराबा करने पर बाघ उसे छोड़कर चला गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
ग्राम महामदाबाद के कई युवक गुरुवार को सुबह आंवला के जंगल में धरती के फूल बीनने गए थे। इन लोगों के साथ शोभन लाल (35) पुत्र श्रीराम भी गया था। यह सभी लोग जंगल में फूल बीन रहे थे। धरती के फूलों की तलाश में शोभन आगे चल रहा था कि अचानक बाघ ने हमला कर उसे दबोच लिया। यह देख साथियों के होश उड़ गए।
साथियों के शोररगुल मचाने पर बाघ युवक को छोड़कर भाग गया। बाघ के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने घायल युवक के घर वालों और वन विभाग को घटना की सूचना दी तो गांव से बड़ी संख्या में लोग परिवार वालों के साथ जंगल पहुंच गए। परिवार के लोग घायल युवक को उठआ कर घायल लाए।
इसी बीच वन विभाग और पुलिस की टीम भी उनके घर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल शोभन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना से पूरे आंवला जंगल क्षेत्र के आस पास के गांवो में दहशत फैल गई है। इस तरह से खुलेआम बाघ के घूमने से यहां के लोग बहुत डरे सहमें हैं। इससे पूर्व भी ऐसी घटनाएं हुई हैं और कई जानवर बाघ के शिकार हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3: शिव शक्ति प्वाइंट पर जल्द होगा सूर्योदय, लैंडर-रोवर को फिर जगाने की कोशिश करेगा ISRO
