लखीमपुर खीरी: उपले निकालने गई महिला की सर्पदंश से मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना फरधान क्षेत्र के गांव कोरिया जंगल में बुधवार की देर शाम को उपले निकालने गई महिला को सांप ने डस लिया। परिवार वाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे। रासिते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोरैया जंगल निवासी शिव प्रसाद की पत्नी संतोष देवी (45) घर में रखे उपले निकालने के लिए गई थी। उसी समय अंदर बैठे जहरीले सांप ने डस लिया। संतोष देवी ने परिजनों को बताया किसी जीव ने हाथ में काट लिया है। उपले हटाने पर अंदर सांप मिला। इससे परिवार वालों में हड़कंप मच गया।

परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में  संतोष देवी की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अनिल सैनी ने बताया सांप डसने से महिला की मौत हो गई है। मृतका के पति शिवप्रसाद की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: दो पक्षों में जमकर मारपीट, ईट पत्थर और चले धारदार हथियार...पांच घायल

संबंधित समाचार