बाराबंकी : संपत्ति के विवाद में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। रामनगर थाना क्षेत्र के गौराचक गांव में संपत्ति बंटवारे को लेकर चली आ रही रंजिश में गुरूवार को रिंकू वर्मा (35) पर उसके ही चचेरे भाई हरिओम वर्मा ने गोली चला दी। गोली उसके सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अफरातफरी के बीच परिवारीजन उसे इलाज के लिए सीएचसी रामनगर ले जा रहे थे। वे स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंच पाए इसके पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।
   
सीओ हर्षित चौहान ने बताया कि हरिओम वर्मा व रिंकू वर्मा के बीच लम्बे अर्से से पुस्तैनी संपति को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार रिश्तेदार और संभ्रांत लोगों ने पंचायत में विवाद सुलझाने की कोशिश की। सम्पति विवाद की रंजिश कम नहीं हुई। गुरूवार रात 7:30 बजे फिर संपति को लेकर दोनों में विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान मारपीट शुरू हो गई। बात बढ़ने लगी तो हरिओम वर्मा ने अपने लाइसेंसी असलहे से रिंकू वर्मा पर फायरिंग कर दी। गोली रिंकू के दाईं कनपटी पर लगी,इससे  अफरा-तफरी मच गई। 

परिवारीजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जा रहे थे। इस बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद एसपी दिनेश कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। घटनास्थल पर जबरदस्त तनाव की स्थिति है। पुलिस अभी भी मौके पर मौजूद है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ में एसटीएफ ने प्रतिबंधित पक्षियों और कछुओं को किया बरामद, दो तस्कर भी चढ़े हत्थे

संबंधित समाचार