हरिवंश सिंह दूसरी बार राज्यसभा के उप सभापति निर्वाचित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड (जद यू) के नेता हरिवंश सिंह को आज सर्वसम्मित से राज्यसभा का उप सभापति निर्वाचित घोषित किया गया। हरिवंश दोबारा सदन के उप सभापति चुने गये हैं। उनका कार्यकाल हाल ही में समाप्त हुआ था और वह दोबारा उच्च सदन के लिए चुने गये। सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन …

नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड (जद यू) के नेता हरिवंश सिंह को आज सर्वसम्मित से राज्यसभा का उप सभापति निर्वाचित घोषित किया गया। हरिवंश दोबारा सदन के उप सभापति चुने गये हैं। उनका कार्यकाल हाल ही में समाप्त हुआ था और वह दोबारा उच्च सदन के लिए चुने गये।

सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन को बताया कि उप सभापति के चुनाव के लिए उन्हें दो उम्मीदवारों के पक्ष में प्रस्ताव मिले हैं। जद यू के हरिवंश को उप सभापति निर्वाचित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जगत प्रकाश नड्डा ने प्रस्ताव पेश किया है और सदन के नेता थावरचंद गेहलोत ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने राष्ट्रीय जनता दल के मनोज झा को उप सभापति निर्वाचित करने का प्रस्ताव किया है। कांग्रेस के आनंद शर्मा ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। द्रमुक के तिरूचि शिवा और समाजवादी पार्टी के जावेद अली ने भी मनोज झा के समर्थन में प्रस्ताव किया।

वेंकैया नायडू ने कहा कि वह पहले हरिवंश से संबंधित प्रस्ताव को सदन के सामने रखते हैं। इस प्रस्ताव को बहुमत से समर्थन मिलने की घोषणा करते हुए नायडू ने उन्हें निर्वाचित घोषित किया। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता हरिवंश सिंह को उनके स्थान तक ले गये। सदन में मौजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वेंकैया नायडू, गुलाम नबी आजाद, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन और सपा के रामगोपाल यादव ने हरिवंश सिंह को बधाई देते हुए सदन में उनके योगदान का उल्लेख किया।

संबंधित समाचार