नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने विश्वविद्यालय के 24 छात्रों समेत 35 लोगों का किया अपहरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अबूजा। नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी प्रांत जामफारा में अज्ञात बंदूधारियों ने एक विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों सहित कम से कम 35 लोगों का शुक्रवार को अपहरण कर लिया।

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता मुगिरा यूसुफ ने मीडिया को बताया कि सबोन-गिडा क्षेत्र में कुछ छात्रावासों पर हमला करने वाले भारी हथियारों से लैस बंदूकधारियों ने संघीय विश्वविद्यालय गुसाऊ के 24 छात्रों, 10 श्रमिकों और एक सुरक्षा गार्ड को बंधक बना लिया था। 

सुरक्षा बलों ने अपहृतों की तलाश शुरू कर दी है और हमलावरों को पकड़ने के प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस ने फिलहाल घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। नाइजीरिया का उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र हाल के वर्षों में डकैती, अपहरण और अन्य आपराधिक गतिविधियों से त्रस्त रहा है।

ये भी पढ़ें:- यूक्रेन ने रूस के काला सागर बेड़े के मुख्य मुख्यालय पर किया मिसाइल हमला: रूसी अधिकारी

संबंधित समाचार