लड़के अपनी इन आदतों में आज ही कर लें बदलाव, वरना पार्टनर से टूट सकता है रिश्ता

लड़के अपनी इन आदतों में आज ही कर लें बदलाव, वरना पार्टनर से टूट सकता है रिश्ता

रिलेशनशिप में आने के बाद लड़का और लड़की दोनों के जीवन में कई सारे बदलाव आते हैं। जब दो लोग रिलेशनशिप में होते हैं तो उनके आस-पास कई तरह की खुशियां आती हैं। इसके बाद लड़का-लड़की एक-दूसरे को सही मायनों में जानने लगते हैं। इसी दौरान जो चीजें सामने आती हैं उससे पता चलता है कि ये रिश्ता कितना लंबा चलेगा। 

लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अक्सर लड़कों की कुछ बुरी आदतों की वजह से ये रिश्ता बेहतर ढंग से नहीं चलता है और कई बार तो ये रिश्ते टूट भी जाते हैं। चलिए आज हम आपको लड़कों की उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से उनका रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। 

ये हैं वो आदतें
-बता दें शक एक ऐसी चीज है, जो किसी भी रिश्ते को तोड़कर रख देता है। उदहारण के लिए आपकी गर्लफ्रेंड कहां जा रही है, किससे बात कर रही है है, उसकी जासूसी करना, उसका मोबाइल चेक करना ये गलत आदते हैं जिनकी वजह से रिश्ता टूट सकता है।

-आपको अपनी गर्लफ्रेंड से बात करनी चाहिए, फिर चाहे आप सामने हो या फिर दूर हो। कई लड़कियों की शिकायत होती है कि उनका पार्टनर उनसे कॉल पर बात नहीं करता है। कई लड़के तो अपने मोबाइल में ही लगे रहते हैं। ऐसा न करें वरना आपका रिश्ता खराब हो सकता है, क्योंकि लड़कियों को लड़कों की ये आदत पसंद नहीं आती है।

-आप अगर अपने दोस्तों संग पार्टी करने जा रहे हैं, आप देर से आएंगे या आपसे कोई गलती हो गई है। तो आपको अपनी गर्लफ्रेंड से झूठ नहीं बोलना चाहिए। लड़कियों को वो लड़के बिल्कुल पसंद नहीं आते जो झूठ बोलते हैं और इस वजह से रिश्ता भी टूट सकता है। इसलिए इस आदत को बदलना रिश्ते के लिए बेहतर हो सकता है।

-लड़कों की नशा करने की आदत लड़कियों को परेशान करती है और कई बार तो इस वजह से रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। इसलिए अगर आप धूम्रपान, शराब या किसी और प्रकार का नशा करते हैं, तो ये आपके रिश्ते को खराब करने की एक वजह बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें- शादी के बाद पार्टनर के साथ पहली ट्रिप को बनाएं यादगार, सफर के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

 

Post Comment

Comment List

ताजा समाचार

अयोध्या: प्रांतीय रक्षक दल ने मनाई स्थापना दिवस की हीरक वर्षगांठ, विजयी हुए पुरस्कृत
अयोध्या: नगर विधायक ने सीएम योगी से की मुलाकात, जयपुरिया स्कूल के वार्षिकोत्सव में आने के लिए किया आमंत्रित 
अल्मोड़ा: इन्वेस्टर समिट में प्रधानमंत्री का आना चुनावी दौरा- प्रदीप टम्टा
ओलंपिक का सपना पूरा करने के लिए अगले साल अच्छा प्रदर्शन करना लक्ष्य : अश्विनी पोनप्पा
लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में ''विकसित भारत @2047 युवाओं की आवाज" का हुआ लाइव प्रसारण
रायबरेली: PRD जवानों ने मनाया स्थापना दिवस, आयोजित की गईं प्रतियोगिताएं, विधायक ने कह दी यह बड़ी बात

Advertisement