बरेली: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री दिनेश जौहरी, बेटे राहुल ने दी मुखाग्नि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर विधानसभा से लगातार तीन बार विधायक व कल्याण सिंह सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे 80 वर्षीय डॉ. दिनेश जौहरी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वहीं आज उनके पार्थिव शरीर को बेटे राहुल जौहरी ने नम आंखों से मुखाग्नि दी और इसी के साथ डॉ. दिनेश जौहरी पंचतत्व में विलीन हो गए। 

प्रेमनगर स्थित उनके आवास से आज सुबह उनकी अंतिम यात्रा निकली। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल समेत तमाम भाजपा और अन्य पार्टी के नेता शामिल हुए। आपको बता दें, साल 1985 में डॉ. दिनेश जौहरी पहली बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट से विधायक चुने गए थे। उसके बाद साल 1991 में उन्हें कल्याण सिंह की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेहद करीबी नेताओं में शुमार थे। 

डॉ. दिनेश जौहरी बरेली शहर में प्रेम नगर इलाके में स्थित अपने आवास में रह रहे थे, जिनकी समाजसेवी के रूप में भी एक अच्छी पहचान थी। इसके अलावा डॉ. दिनेश जौहरी बरेली कॉलेज बरेली के बोर्ड ऑफ कंट्रोल के पैटर्न सदस्य भी थे। वहीं शुक्रवार को 80 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया, जिसकी सूचना मिलने पर चिकित्सा और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। 

जिसके बाद शहर भर में जगह-जगह उनके निधन पर शोक शोक सभाएं की गईं। साथ ही तमाम नेताओं और परिचितों का उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं आज सुबह दिवंगत डॉ. दिनेश जौहरी की अंतिम यात्रा निकली गई और सिटी श्मशान भूमि में बेटे राहुल जौहरी ने उन्हें नम आंखों से मुखाग्नि दी।

ये भी पढे़ं- विश्व सांकेतिक भाषा दिवस आज, ऑटिज्म के शिकार बच्चों का जीवन संवार रही सांकेतिक भाषा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस', अखिलेश बोले- संविधान बचेगा तभी आरक्षण रहेगा सुरक्षित
भारत में मोटरस्पोर्ट को बड़ा बढ़ावा: FMSCI को मिला राष्ट्रीय खेल महासंघ का दर्जा, फॉर्मूला-1 वापसी की उम्मीदें तेज