बाराबंकी: खेतों में मेड़, मेड़ पर पेड़ से सुधरेगा गांवों का पर्यावरण- बोले मंत्री अरुण कुमार
बाराबंकी, अमृत विचार। प्रदेश के वन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अरुण कुमार सक्सेना ने शनिवार को यहां कहा किखेतों में मेड़, मेड़ पर पेड़ से सुधरेगा गांवों की सेहत सुधारने का कार्य शुरू किया जाएगा। सड़कों के किनारे एक जैसे पेड़ लगाए जाएंगे। वन विभाग की नर्सरी में क्षेत्रीय महिलाओं को काम दिया जाएगा।
वन मंत्री नारायण सेवा संस्थान के दुंद पुरवा बरेठी स्थित आश्रम में लक्ष्मी नारायण की मूर्ति स्थापना के अवसर पर आयोजित श्री राम कथा का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोजगार देने से बड़ा कोई काम नहीं है। जिस परिवार के व्यक्ति को रोजगार मिलता है वह परिवार खुशहाल हो जाता है। नारायण सेवा संस्थान महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बन रहा है बल्कि उसने स्ट्रीट वेंडर्स को भी ठेले मुहैया कराए हैं।
उन्होंने संस्थान को सलाह दी थी इस केंद्र पर आचार्य पापड़ कचरी पत्थर बनाने का काम शुरू किया जा सकता है। इसमें सरकार उनकी मदद करेगी। मशीन सरकार द्वारा मुहैया कराई जाएगी। उत्पादों को बिकने का काम भी सरकार करेगी। जिन लोगों को ठेले दिए हैं उन्हें अत्यंत कम ब्याज पर ऋण मुहैया कराया जाएगा।
वन मंत्री ने कहा कि संसद में नारी वंदन बिल पास होने के बाद हम इस बात की आवश्यकता है की नई अपने अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक को। इस दिशा में यहां अच्छा काम शुरू हुआ है। महिलाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है। एक प्रश्न के उत्तर में वन मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इको टूरिज्म विकसित करने की दिशा में तेजी से काम शुरू हुआ है।
जंगलों नदियों और झीलों के किनारे टूरिस्ट है गेस्ट हाउस तथा पार्कों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके पूर्व संस्थान के संस्थापक प्रभु नारायण नए संस्थान के कार्यों के रूपरेखा प्रस्तुत की। कहां की संस्थान दिव्यांगों वंचितों और महिलाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में अग्रसर है।
भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री सोमेश्वर्धन ने कहा कि बहुत से ऐसे मंदिर पड़े हैं जहां पूजा के लिए पुजारी भी उपलब्ध नहीं है। यहां लक्ष्मी नारायण की मूर्ति की स्थापना तो की जा रही है लेकिन इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि लोग नियमित रूप से पूजा अर्चना के लिए यहां आते रहें। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से अपील की कि वह कुछ समय अवश्य यहां आकर गुजारें।
जिस अवसर पर डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की डॉक्टर चारू सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े अनिल बंसल कृष्ण मोहन, रजनीश, अभिषेक दुबे विपिन सिंह रूपनारायण श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, गुड़िया यादव आदि मौजूद रहे। कथावाचक शंकर दास ने श्री राम कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि भगवान श्री राम नहीं ब्रह्मा विष्णु महेश सभी समाहित हैं।
इसके पूर्व संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंडल अपने मंत्री से मिलकर सड़क के दोनों और खाली पड़े स्थान पर केवल पंचवटी प्रजाति के पौधों पीपल प्रकार बरगद नेम वाला इमली व सहजन कहीं रोपण किया जाए।
मंत्री ने इस संदर्भ में वहां उपस्थित प्रभागीय वन अधिकारी रुस्तम प्रवेश को कार्य शुरू करने की निर्देश दिए। प्राचीन मंडल में डॉ कपिल कुमार शुक्ला, अजय श्रीवास्तव अनुराधा सिंह देवेंद्र श्रीवास्तव कुमार संभव अभिषेक गुप्ता परशुराम रावत आदि शामिल थे।
ये भी पढ़ें -आगरा: राधा स्वामी सत्संग सभा के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने मुक्त कराई सरकारी जमीन, PAC तैनात
