गरमपानी: कोसी व शिप्रा नदी के संगम पर स्थापित किया जाए लकड़ी टाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। खैरना चौराहे के समीप जीवनदायिनी कोसी न शिप्रा नदी के संगम पर स्थित श्मशान घाट के समीप लकड़ी टाल स्थापित करने की मांग तेज हो गई है। व्यापारियों ने लकड़ी टाल दूर होने से अंतिम संस्कार को घाट पहुंचने वालों को हो रही परेशानी का हवाला दे टाल को घाट के समीप ही स्थापित किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। व्यापारियों के अनुसार जल्द मामले को लेकर शिष्टमंडल वन विकास निगम के अधिकारियों से मिलेगा।
 
कोसी व शिप्रा नदी के संगम पर स्थित श्मशान घाट में दूरदराज के गांवों से लोग अंतिम संस्कार को पहुंचते हैं। बेतालघाट ब्लॉक ही नहीं बल्कि रामगढ़ तथा ताड़ीखेत ब्लॉक के गांवों से लोग शवदाह को यहां पहुंचते हैं पर शवदाह के लिए लकड़ी लेने को घाट से पांच सौ मीटर से भी ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती है‌।
 
जिसमें तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लकड़ी टाल से शमशान घाट तक वाहन बुक कर लकड़ी पहुंचानी पड़ती है। वाहन के अतिरिक्त किराय का भुगतान भी करना पड़ता है। व्यापारी नेता गजेंद्र नेगी, महेंद्र सिंह बिष्ट, विरेंद्र सिंह बिष्ट, गोविंद नेगी, प्रताप सिंह गौणी, कुंदन जलाल, विक्रम सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी आदि ने लकड़ी टाल को श्मशान घाट के समीप स्थापित किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। व्यापारियों के अनुसार टाल के लिए घाट के समीप समुचित भूमि भी उपलब्ध है। साफ कहा की टाल स्थापित होने से शवदाह को दूरदराज से पहुंचने वाले लोगों को परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता