रामपुर : कन्या बेसिक स्कूल में झाड़ू लगा रही छात्राएं, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। शहर में स्थित कन्या बेसिक स्कूल चाह शोर स्कूल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे छात्राएं झाड़ू लगा रही हैं। हालांकि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर हर शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उसमें बच्चे सफाई अभियान चला रहे हैं, लेकिन वीडियों में कोई शिक्षक नहीं दिखाई दे रहा है।


     
सोशल मीडिया पर शनिवार दोपहर शहर के खारी कुंआ स्थित कन्या बेसिक स्कूल चाह शोर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसमें कुछ छात्राएं स्कूल के कमरे से झाड़ू लगाते हुए बाहर आ रही हैं।

 जब इस वीडियो के बारे में जानकारी लेने के लिए बीएसए संजीव कुमार को फोन किया, तो बताया कि जिलाधिकारी ने हर शनिवार को सभी स्थानों पर स्वच्छता पखवाड़ा मनाने के निर्देश हैं। जिसमें स्कूल का स्टाफ और छात्रा-छात्राएं सफाई अभियान चलाएंगी। हालांकि वीडियों में कोई शिक्षक नहीं दिखाई दे रहा है, इससे पहले भी कई ऐसे वीडियो वायरल हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

संबंधित समाचार