लखीमपुर-खीरी: रेलवे अंडरपास में डूबी कोतवाली की डायल 112 इनोवा, बाल बाल बचे पुलिसकर्मी                                       

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो- तुसौरा के पास अंडरपास से निकाली गई पीआरबी।

लखीमपुर खीरी/रजागंज, अमृत विचार। कोतवाली गोला के ग्राम तुसौरा में रेल विभाग द्वारा बने अंडर पास में 10 फुट पानी भरा होने से यूपी 112 पीआरवी की इनोवा पानी में घुस गई। ग्रामीणों की सतर्कता से पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए।

कोतवाली की 112 पीआरवी इनोवा ग्राम बेहड़ा जा रही थी। तभी तुसौरा के पास बने रेलवे के अंडरपास में 10 फुट पानी भरा होने से इनोवा डूब गई। पीआरवी में चालक  मुनेंद्र सिंह के अलावा, हेड कांस्टेबल अमरनाथ, महिला कांस्टेबल शिवानी व अंकिता वर्मा सवार थीं।

पुलिस कर्मियों के शोर मचाने पर पड़ोस गांव के तमाम लोग मौके पर आग गए, जिन्होंने विशाल अवस्थी के ट्रैक्टर से इनोवा को बाहर निकलवाया और सभी पुलिसवालों की जान बचाई। पुलिसकर्मियों ने बताया कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है, जिसकी सूचना अधिकारियों को भेज दी गई है।

आसपास गांव के लोग बताते हैं कि रेल विभाग द्वारा एक दूसरे गांव को जोड़ने के लिए अंडरपास बनाया गया है, जिसमें पानी भरा होने से गांव वालों को निकलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामवासियों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ता है। इससे रेल विभाग द्वारा लाखों की लागत से बने अंडरपास में भरा पानी सरकार कि मनसा पर पानी फेर रहा है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: गोवंशियों ने ली एक और युवक की जान, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार